मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

भारत में हुआ लॉन्च Redmi का सस्ता स्मार्टफोन , जानें कीमत

भारत में हुआ लॉन्च Redmi का सस्ता स्मार्टफोन , जानें कीमत

Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने कल 14 फरवरी को भारतीय बाजार में अपनी A सीरीज का एक और स्मार्टफोन Redmi A3 लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन किफायती कीमत पर भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं

रेडमी ने इस स्मार्टफोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 7299 है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में आता है जिसमें मिडनाइट ब्लैक, लेक ब्लू और ऑलिव ग्रीन शामिल हैं। इसके साथ ही हैंडसेट 23 फरवरी से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट, Mi.com, Mi होम स्टोर्स और रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

जानें फीचर्स

इस डिवाइस में मेमोरी सपोर्ट के लिए 3GB/4GB/6GB की तीन LPDDR4X रैम और 64GB/128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जबकि इस स्टोरेज को माइक्रो-एसडी की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Redmi A3 स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 (गो वर्जन) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए डिवाइस के बैक पैनल पर f/2.0 अपर्चर LED फ्लैश के साथ 8MP का रियर कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरा है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा भी है।

Share
अगला लेख → दिल्ली हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बढ़ाई गई सुरक्ष…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *