मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

BJP का दिल्ली में राष्ट्रीय अधिवेशन, लोकसभा चुनाव के लिए तैयार किया जाएगा रोडमैप

BJP का दिल्ली में राष्ट्रीय अधिवेशन, लोकसभा चुनाव के लिए तैयार किया जाएगा रोडमैप

देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बीजेपी का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आज से दिल्ली में शुरू हो रहा है. इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और यूपी बीजेपी के पदाधिकारी भी दिल्ली पहुंच चुके हैं. इस सत्र में जिले के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे. राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी का दौरा करेंगे.

शीर्ष नेतृत्व के इन दौरों में रैलियां, रोड शो, शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम शामिल होंगे। सम्मेलन में सरकार और संगठन को जिम्मेदारी भी सौंपी जायेगी.

भाजपा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली के भारत मंडपम में होगा. इसमें देशभर से पार्टी के 11 हजार 500 से ज्यादा पदाधिकारी जुटेंगे. राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की इस बैठक में लोकसभा चुनाव जीतने का रोडमैप तैयार किया जाएगा. साथ ही पिछले 10 साल की सत्ता के दौरान पार्टी द्वारा लिए गए बड़े और निर्णायक फैसलों के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया जाएगा.

Share
अगला लेख → Unnao : पुलिस की कड़ी सुरक्षा, परीक्षार्थी दे रहे सीसीटीवी की…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *