मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

ED ने लालू यादव के करीबी सुभाष यादव को किया गिरफ्तार, ठिकानों से मिले थे 2 करोड़ कैश

ED ने लालू यादव के करीबी सुभाष यादव को किया गिरफ्तार, ठिकानों से मिले थे 2 करोड़ कैश

जांच एजेंसी ईडी ने 8 घंटे की मैराथन छापेमारी और कई ठिकानों से 2 करोड़ कैश के साथ बेनामी संपत्ति के सबूत मिलने के बाद बालू कारोबारी और राजद नेता सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी सुभाष यादव राजद सुप्रीमो लालू यादव का करीबी बताया जाता है. आज सुबह कोर्ट में पेशी के बाद उसे बेउर जेल भेज दिया गया है. शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय ने सुभाष यादव के ठिकानों पर छापेमारी की. इससे पहले आयकर विभाग ने छापेमारी की थी. इसे राजद और लालू प्रसाद यादव के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शनिवार को माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के ऐलान के बाद ईडी की इस कार्रवाई पर सियासत तेज होती दिख रही है. सुभाष यादव के पार्टनर अशोक कुमार और अजय राय के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है.

बालू खनन कंपनी ब्रॉडसन प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य निदेशक सुभाष यादव को शनिवार की देर रात उनके पटना स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया गया. रात के अंधेरे में सुभाष यादव को कोर्ट में पेश किया गया. सोमवार को कोर्ट में पेशी के बाद ईडी ने राजद नेता को पटना के बेउर जेल भेज दिया. सुभाष यादव लालू प्रसाद के बेहद करीबी नेता माने जाते हैं और बिहार में उन्हें बालू किंग के नाम से भी जाना जाता है. इससे पहले ईडी ने शनिवार को बिहार के सबसे बड़े बालू कारोबारी सुभाष यादव के 8 ठिकानों पर छापेमारी की थी. वह अवैध रेत खनन के लिए राज्य में कुख्यात कंपनी ब्रॉडसंस लिमिटेड के प्रमुख निदेशक हैं।

Share
अगला लेख → ओटीटी पर फिल्म हनुमान होगी रिलीज , जानें किस प्लेटफॉर्म पर ह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *