मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Chhattisgarh : मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को किया ढेर , गोला बारूद हुआ बरामद

Chhattisgarh : मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को किया ढेर , गोला बारूद हुआ बरामद

छत्तीसगढ़ के सुकमा से एक बड़ी खबर आ रही है, यहां सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है. जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक नक्सली को मार गिराया है, साथ ही घटनास्थल से बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है.

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और बीजापुर जिले के सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया था. नारायणपुर जिले के एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि नारायणपुर-बीजापुर जिले के सीमावर्ती इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर नारायणपुर के डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर्स और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की संयुक्त फोर्स ने छापेमारी की. 21 मई को दंतेवाड़ा और बस्तर जिले में गश्त के लिए भेजा गया था.

एसपी ने बताया कि गुरुवार सुबह 11 बजे गश्ती के दौरान जब फोर्स इलाके में थी, तब नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. देर रात तक सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी रही, वहीं इस मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गए.

Share
अगला लेख → UP : शाहजहांपुर में भीषण हादसा, बस पर गिट्टी से भरा डंपर पलट…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *