मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

सीएम योगी से आज मिलेंगे Jayant Chaudhary, उपचुनाव को लेकर हो सकती है अहम चर्चा

सीएम योगी से आज मिलेंगे Jayant Chaudhary, उपचुनाव को लेकर हो सकती है अहम चर्चा

मोदी सरकार में मंत्री और आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी आज यानी 1 अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे. इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र की 10 विधानसभाओं में होने वाले उपचुनाव पर भी चर्चा हो सकती है.

आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री बनने के बाद जयंत चौधरी पहली बार लखनऊ आ रहे हैं. प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा.

इस दौरे के दौरान जयंत पार्टी पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे. इस बैठक में संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा हो सकती है. जयंत चौधरी शाम 4 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे. जिसमें स्किल इंडिया योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया जाएगा।

राज्यसभा सदस्य जयंत चौधरी शाम छह बजे मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे. आगामी विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है. इस दौरान रालोद प्रमुख उपचुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर भी अहम चर्चा करेंगे.

Share
अगला लेख → Lucknow : बारिश के बाद हुड़दंग करने वालों पर एक्शन, DCP-ADCP…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *