मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

तिहाड़ जेल के बाहर कार्यकर्ताओं ने CM अरविंद केजरीवाल का मनाया जन्मदिन

तिहाड़ जेल के बाहर कार्यकर्ताओं ने CM अरविंद केजरीवाल का मनाया जन्मदिन

आज आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन है. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नेतिहार जेल के बाहर अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन मनाया. वहीं, आप नेताओं ने दिल्ली सीएम को जन्मदिन की बधाई दी. आतिशी ने सोशल मीडिया पर केजरीवाल को बधाई दी.

आतिशी ने लिखा, ‘आज आधुनिक भारत के क्रांतिकारी अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन है, जिन्होंने अपने शासन मॉडल से दिल्ली की दिशा बदल दी। उनकी ईमानदार राजनीति से दिल्ली की जनता को नई आशा मिली है। तानाशाही से लड़ते हुए लाखों लोगों का भविष्य बचाने वाले अरविंद आज झूठे मामले में जेल में हैं। लेकिन सच्चाई सामने आएगी, दिल्ली की जनता का पसंदीदा मुख्यमंत्री सामने आएगा।’

मनीष सिसौदिया ने सोशल मीडिया पर लिखा, देश में चल रही तानाशाही के खिलाफ सबसे कठिन लड़ाई लड़ने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री, मेरे सबसे प्रिय मित्र और राजनीतिक गुरु, अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हमें गर्व है कि हम ऐसे देशभक्त और क्रांतिकारी नेता के सिपाही हैं जिन्होंने किसी तानाशाह के सामने घुटने टेकने के बजाय जेल जाना पसंद किया। ‘अरविंद केजरीवाल के रूप में आज देश का लोकतंत्र जेल में कैद हैं।’

Share
अगला लेख → झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से महिला की मौत, इंजेक्शन लगाने के बा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *