Uncategorized

Bihar : डिवाइडर से टकराई कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत , विंध्याचल से दर्शन कर लौट रहे थे सभी

बिहार में भोजपुर जिले के गजराजगंज इलाके में गुरुवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बीबीगंज पुल के पास कार डिवाइडर से टकरा गयी. इस भयानक हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी.

मिली जानकारी के मुताबिक, कार सवार सभी लोग विंध्याचल से मां भवानी के दर्शन कर लौट रहे थे, तभी कार डिवाइडर से टकरा गई. सूत्रों ने बताया कि मृतक की तत्काल पहचान नहीं हो सकी है. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Related Articles

Back to top button