मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

‘केजरीवाल आएंगे’ नारे के साथ AAP ने नया कैंपेन किया लॉन्च

‘केजरीवाल आएंगे’ नारे के साथ AAP ने नया कैंपेन किया लॉन्च

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरकारी विज्ञापनों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तस्वीर न छापने को लेकर दिल्ली सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों के बीच चल रहे विवाद के बीच, दिल्ली के कुछ इलाकों में होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इन होर्डिंग्स में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तस्वीर के साथ “केजरीवाल आएंगे” का नारा लिखा गया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस समय कथित एक्साइज पॉलिसी घोटाले के मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। ईडी ने उन्हें 21 मार्च को, और सीबीआई ने 26 जून को न्यायिक हिरासत में लिया था। हालांकि, ईडी मामले में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल चुकी है, जबकि सीबीआई मामले में सुप्रीम कोर्ट 23 अगस्त को सुनवाई करेगा।

असल में, ये होर्डिंग्स आम आदमी पार्टी के नए कैंपेन का हिस्सा हैं। पार्टी ने “केजरीवाल आएंगे” के नारे के साथ एक नया अभियान शुरू किया है। पार्टी का संदेश है, “मनीष सिसौदिया आ गए, केजरीवाल आएंगे।”

Share
अगला लेख → बीसीसीआई ने जारी किया शेड्यूल, टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *