मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

गुजरात में भारी बारिश का कहर लगातार जारी, अब तक 28 लोगों की मौत

गुजरात में भारी बारिश का कहर लगातार जारी, अब तक 28 लोगों की मौत

गुजरात में बारिश जनित घटनाओं में 21 और लोगों की मौत हो गई. इस तरह चार दिनों में बारिश से जान गंवाने वालों की संख्या 28 हो गई है.

इनमें से 13 लोगों की मौत पानी में डूबने से, 13 लोगों की मौत घर गिरने जैसी घटनाओं में और दो लोगों की मौत पेड़ गिरने से हुई. अधिकारियों ने बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में बुधवार को लगातार चौथे दिन भारी बारिश जारी रही. वहीं बाढ़ प्रभावित इलाकों से 17,800 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

मौसम विभाग ने आज गुजरात में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. वडोदरा, जामनगर, द्वारका में सबसे ज्यादा तबाही देखी जा रही है। वडोदरा में विश्वामित्री नदी का पानी शहर में घुस गया है.

मौसम विभाग ने आज गुजरात के कच्छ, जामनगर, मोरबी, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही भारी बारिश और तूफान की भी आशंका है. सुरेंद्रनगर, अमरेली, गिर और सोमनाथ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. गुजरात के बनासकांठा, पाटन, साबर कांथा, महेसाणा अरावली, गांधीनगर, अहमदाबाद, भावनगर, महिसागर, दाहोद, पंचमहल, खेड़ा, आनंद, वडोदरा समेत अन्य छोटे जिलों में हल्की बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

Share
अगला लेख → दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके किए गए महसूस, अफगानिस्तान रहा क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *