मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

विकास दुबे पर इनाम की राशि पांच लाख हुई, पूर्व थानाध्यक्ष विनय तिवारी गिरफ्तार

विकास दुबे पर इनाम की राशि पांच लाख हुई, पूर्व थानाध्यक्ष विनय तिवारी गिरफ्तार

कानपूर – यूपी पुलिस ने विकास दुबे पर इनाम की राशि को बढ़ाते हुए उसे 5 लाख कर दिया है ,वही पुलिस ने कानपुर के चौबेपुर थाना के पूर्व एसओ विनय तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. विनय तिवारी के साथ ही बीट इंचार्ज केके शर्मा को भी गिरफ्त में ले लिया गया है. ये दोनों कानपूर एनकाउंटर के वक्त वहां मौजूद थे लेकिन एन मौके पर घटना स्थल से भाग गए थे.

पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने बुधवार को बताया शासन से विकास दुबे पर इनाम की राशि को बढ़ाते हुए इसे 5 लाख कर दिया गया है ,और इस , मामले पर कार्यवाही करते हुए निलंबित SO और बीट इंचार्ज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है ,आईजी ने बताया की तिवारी और शर्मा पर आरोप है कि दोनों ने मुठभेड़ से पहले ही सूचनाएं हिस्ट्रीशीटर बदमाश विकास दुबे को लीक की हैं. दोनों पहले से निलंबित हैं. पुलिस और विकास दुबे के साथ हुई कथित मुठभेड़ के बाद से ही संदेह के दायरे में आए तिवारी से पुलिस और एसटीएफ की टीम ने गहन पूछताछ की थी. उसके बाद तिवारी और शर्मा को निलंबित कर दिया गया था.

Share
अगला लेख → अब आटे से बनाएं ,MOMOS' सेहत ही नहीं स्वाद में भी है दमदार

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *