मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

पैसे लेकर डॉक्टर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में झूठ लिखा, मर्डर को हार्ट अटैक बना दिया

पैसे लेकर डॉक्टर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में झूठ लिखा, मर्डर को हार्ट अटैक बना दिया

बिहार के हाजीपुर स्थित सरकारी अस्पताल से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि यहां के डॉक्टरों ने पैसों के लालच में एक हत्या की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से छेड़छाड़ कर दी। इस मामले में दो डॉक्टरों सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

क्या है मामला?

वैशाली पुलिस के अनुसार, सदर अस्पताल के डॉक्टर सोनू कुमार, निजी अस्पताल नारायणी हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर समीर कुमार और उसके साले मनीष कुमार पर संगीन आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि मीना देवी नामक महिला की हत्या 1 अप्रैल को रस्सी से गला घोंटकर कर दी गई थी।

मीना देवी के बेटे, सेना में कार्यरत जितेंद्र महतो ने जब अपनी मां की मौत का पोस्टमार्टम कराया, तो रिपोर्ट में ‘हार्ट अटैक’ लिखा गया। लेकिन बाद में सामने आया कि डॉक्टर ने रिश्वत न मिलने पर जानबूझकर रिपोर्ट को गलत बनाया।

जांच में सामने आया कि डॉक्टर सोनू कुमार ने 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, और पैसा नहीं मिलने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की जगह हार्ट अटैक की वजह लिख दी। इस घोटाले का एक ऑडियो क्लिप भी सामने आया है, जो रिश्वत की मांग को साबित करता है।

एसडीपीओ सदर ओमप्रकाश ने बताया कि काजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सभी सबूतों की गहनता से जांच की जा रही है।

हत्या का असली मामला

जांच में यह भी सामने आया कि मीना देवी की हत्या उनकी बहू प्रिया राज ने अपने प्रेमी मिलन कुमार के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने इस मामले में प्रिया राज और मिलन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह मामला एक ओर जहां मेडिकल सिस्टम की गिरती साख को उजागर करता है, वहीं दूसरी ओर भ्रष्टाचार और नैतिक पतन की भयावह तस्वीर पेश करता है।

Share
अगला लेख → मुर्शिदाबाद में पिता-पुत्र की बेरहमी से हत्या करने वाले दो आ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *