मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

बीजापुर में नक्सलियों पर बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा बलों ने 22 नक्सली को किया गिरफ्तार  

बीजापुर में नक्सलियों पर बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा बलों ने 22 नक्सली को किया गिरफ्तार  

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी और अहम खबर सामने आई है, जहां सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में 22 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारियां जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों – उसूर, जांगला और नेलसनार – में चलाए गए विशेष अभियानों के दौरान की गई हैं।

उसूर थाना क्षेत्र में 7 नक्सली गिरफ्तार

मंगलवार को जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन की टीम उसूर थाना क्षेत्र से गश्त पर रवाना हुई थी। गश्त के दौरान टीम को टेकमेटला गांव के जंगलों में 7 नक्सली मिले, जिन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, बिजली की तारें और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई है।

बेलचर गांव के जंगलों से 6 नक्सली पकड़े गए

इसी तरह, जांगला थाना क्षेत्र से डीआरजी और जिला पुलिस की संयुक्त टीम बेलचर, भुर्रीपानी और कोटमेटा गांव की ओर निकली थी। अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने बेलचर गांव के जंगलों से 6 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से भी विस्फोटक सामग्री जैसे टिफिन बम, डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर, बिजली के तार, बैटरी और खुदाई के उपकरण बरामद हुए हैं।

कांदाकरका के जंगलों में 9 नक्सली चढ़े हत्थे

नेलसनार थाना क्षेत्र से भेजी गई एक और टीम कांदाकरका गांव की ओर गश्त के लिए निकली थी। वहां कांदाकरका के जंगलों में 9 नक्सलियों को पकड़ा गया। इनके पास से टिफिन बम, डेटोनेटर, बैटरी, कार्डेक्स वायर, नक्सली साहित्य और अन्य सामग्री जब्त की गई है।

अभियान जारी रहेगा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान नक्सलियों के खिलाफ चल रहे व्यापक अभियान का हिस्सा है और आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। सुरक्षा बलों का लक्ष्य क्षेत्र को नक्सलमुक्त बनाना है।

Share
अगला लेख → लखनऊ: व्यापारी का शव फंदे से लटका मिला, परिवार ने जताई हत्या…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *