मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब चुनाव का BJP ने तय किया मुद्दा, अमित शाह बोले- ‘नशा मुक्त पंजाब’ पर लड़ेंगे चुनाव बहरीन की महिला SGPC सराय में कैसे पहुंची? AAP ने सुखबीर बादल से मांगा जवाब ‘BJP के कई विधायक संपर्क में’, अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- एडजस्ट कैसे करें? महंत दिग्विजयनाथ और अवेद्यनाथ को CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, सामाजिक समरसता पर दिया जोर CM योगी बोले- सनातन धर्म भारत की मूल आस्था, अपनी पहचान को भूलना हमारी बड़ी भूल थी कुशीनगर में नारायणी नदी का कहर, तटबंध टूटने से कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश ‘जश्न-ए-इंकलाब’ में CM भगवंत मान की युवाओं से अपील, बोले- भगत सिंह के विचारों को आगे बढ़ाएं सरकारी स्कूल का वीडियो बनाने पर FIR, CJP कार्यकर्ता गौरव भारती की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, इटावा DFO विकास नायक और चालक की मौत

बजरंग दल और वीएचपी ने भरी हुंकार, कहा – ‘हिंदुओं की रक्षा के लिए बंगाल चलो

बजरंग दल और वीएचपी ने भरी हुंकार, कहा – ‘हिंदुओं की रक्षा के लिए बंगाल चलो

नागपुर: पश्चिम बंगाल में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल ने शनिवार को नागपुर समेत विदर्भ क्षेत्र के लगभग 50 स्थानों पर जोरदार प्रदर्शन किया। इन प्रदर्शनों के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी सरकार की तीव्र आलोचना की और केंद्र सरकार से बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की अपील की।

प्रदर्शन के दौरान नागपुर में VHP कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे उत्पीड़न को रोकने के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि बंगाल में हिंदू समाज की सुरक्षा खतरे में है और सरकार इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही।

‘बंगाल में साधु-संत भी सुरक्षित नहीं’

नागपुर महानगर VHP अध्यक्ष अमोल ठाकरे ने कहा, “पश्चिम बंगाल में हालात बेहद गंभीर हैं। साधु-संत तक अपने धार्मिक चिह्न लेकर नहीं चल सकते, महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है, और हिंदू घरों व व्यवसायों पर हमले हो रहे हैं।” उन्होंने चेतावनी दी कि यदि वरिष्ठ नेतृत्व से अनुमति मिलती है तो बजरंग दल के कार्यकर्ता पूरे देश से बंगाल कूच करेंगे।

सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नागपुर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर लोगों को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं ने बताया कि बंगाल में हिंदू समुदाय के साथ लगातार अन्याय हो रहा है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

राज्य सरकार पर गंभीर आरोप, केंद्र से हस्तक्षेप की मांग

VHP और बजरंग दल का दावा है कि पश्चिम बंगाल में हिंदू महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, साधुओं पर हमले, और संपत्तियों को जलाने जैसी घटनाएं बढ़ी हैं। संगठन का कहना है कि यह सब एक संगठित साजिश का हिस्सा है। वहीं, बंगाल सरकार इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहती है कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।

VHP ने अपने ज्ञापन में स्पष्ट किया कि जब तक केंद्र सरकार हस्तक्षेप नहीं करती और राष्ट्रपति शासन लागू नहीं होता, वे अपना विरोध जारी रखेंगे।

Share
अगला लेख → दिल्ली जल बोर्ड के लोगो का इस्तेमाल कर साइबर ठगी, सीबीआई ने …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *