मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब चुनाव का BJP ने तय किया मुद्दा, अमित शाह बोले- ‘नशा मुक्त पंजाब’ पर लड़ेंगे चुनाव बहरीन की महिला SGPC सराय में कैसे पहुंची? AAP ने सुखबीर बादल से मांगा जवाब ‘BJP के कई विधायक संपर्क में’, अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- एडजस्ट कैसे करें? महंत दिग्विजयनाथ और अवेद्यनाथ को CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, सामाजिक समरसता पर दिया जोर CM योगी बोले- सनातन धर्म भारत की मूल आस्था, अपनी पहचान को भूलना हमारी बड़ी भूल थी कुशीनगर में नारायणी नदी का कहर, तटबंध टूटने से कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश ‘जश्न-ए-इंकलाब’ में CM भगवंत मान की युवाओं से अपील, बोले- भगत सिंह के विचारों को आगे बढ़ाएं सरकारी स्कूल का वीडियो बनाने पर FIR, CJP कार्यकर्ता गौरव भारती की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, इटावा DFO विकास नायक और चालक की मौत

दिल्ली जल बोर्ड के लोगो का इस्तेमाल कर साइबर ठगी, सीबीआई ने पटना से आरोपी को दबोचा

दिल्ली जल बोर्ड के लोगो का इस्तेमाल कर साइबर ठगी, सीबीआई ने पटना से आरोपी को दबोचा

दिल्ली जल बोर्ड के नाम और लोगो का दुरुपयोग कर लोगों को धोखा देने वाले आरोपी बिट्टू कुमार को सीबीआई ने बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार कर लिया है। बिट्टू पर आरोप है कि वह फर्जी ऐप (APK फाइल) के माध्यम से लोगों के मोबाइल फोन में मॉलवेयर इंस्टॉल करवाकर उनकी निजी जानकारी और वित्तीय डेटा चुराता था।

दरअसल, 15 अप्रैल 2025 को सीबीआई ने एक शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे एक लिंक भेजा गया, जिसमें दावा किया गया था कि जल बिल का बकाया न चुकाने पर पानी का कनेक्शन काटा जा सकता है। इस लिंक में दिल्ली जल बोर्ड का लोगो और नाम का इस्तेमाल किया गया था, जिससे पीड़ित को झांसा दिया गया।

लिंक के जरिए पीड़ित के फोन में एक मॉलवेयर एपीके इंस्टॉल हुआ, जिसके चलते आरोपी ने उसके व्हाट्सऐप अकाउंट, फाइनेंशियल डाटा और मोबाइल की अन्य संवेदनशील जानकारियों तक पहुंच बना ली। इसके बाद पीड़ित के व्हाट्सऐप का उपयोग कर अन्य लोगों को भी वही मैलिशियस लिंक भेजे गए, जिससे यह साइबर हमला एक चेन रिएक्शन में बदल गया। आरोपी ने अपने व्हाट्सऐप प्रोफाइल पिक्चर में भी दिल्ली जल बोर्ड का लोगो लगाकर खुद को आधिकारिक कर्मचारी की तरह प्रस्तुत किया।

जांच में तेजी लाते हुए सीबीआई की टीम ने पटना में एक पेट्रोल पंप पर छापा मारा, जहां बिट्टू कुमार को डेबिट कार्ड बदलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। उसकी गिरफ्तारी 17 अप्रैल 2025 को हुई थी।

इस कार्रवाई के दौरान सीबीआई ने तीन स्थानों पर छापेमारी कर 11 मोबाइल फोन, 14 डेबिट कार्ड, नकद धनराशि, नोट वेंडिंग मशीन और कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे 4 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया। आज बिट्टू को दिल्ली की अदालत में पेश किया जा रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी अरविंद केजरीवाल सरकार के कार्यकाल के दौरान दिल्ली जल बोर्ड से जुड़ी कथित अनियमितताओं और घोटालों को लेकर सवाल उठते रहे हैं। इस ताज़ा मामले ने एक बार फिर दिल्ली जल बोर्ड की छवि और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share
अगला लेख → CM नीतीश कुमार ने महिला संवाद रथ को रवाना किया, चुनावी रणनीत…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *