मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

बेंगलुरु में वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों पर हमला, विंग कमांडर और स्क्वाड्रन लीडर घायल

बेंगलुरु में वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों पर हमला, विंग कमांडर और स्क्वाड्रन लीडर घायल

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर आदित्य बोस और उनकी पत्नी स्क्वाड्रन लीडर मधुमिता के साथ सरेआम मारपीट की गई। यह घटना उस वक्त घटी जब दोनों अधिकारी सीवी रमन नगर स्थित DRDO कॉलोनी से बेंगलुरु एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे।

विंग कमांडर बोस ने इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल को उनकी कार को एक बाइक सवार ने रास्ते में रोका और उनके साथ बदसलूकी की। बताया जा रहा है कि आरोपी ने कन्नड़ भाषा में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की और फिर झगड़ा करने लगा।

हालांकि विंग कमांडर बोस ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई, लेकिन उनकी पत्नी मधुमिता, जो स्वयं वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर हैं, उन्होंने इस मामले में थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और आरोपी व्यक्ति को हिरासत में भी ले लिया गया है। यह घटना न केवल सुरक्षा बलों के सम्मान पर चोट है, बल्कि समाज में बढ़ती असहिष्णुता की एक गंभीर झलक भी है।

Share
अगला लेख → आलिया भट्ट की बहन को हुआ प्यार, जानिए कौन हैं उनके बॉयफ्रेंड…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *