Uncategorized

“तुम हमेशा हमारे दिलों में गर्व बनकर रहोगे,” पत्नी ने नम आँखों से अंतिम विदाई दी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। अब तक इस भीषण हमले में 26 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई घायल अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। इस हमले में भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी शहीद हो गए। वे कोच्चि में ड्यूटी पर तैनात थे और छुट्टी लेकर पहलगाम घूमने आए थे।

सबसे दुखद बात यह है कि लेफ्टिनेंट नरवाल की शादी हाल ही में 16 अप्रैल को हुई थी और 19 अप्रैल को उनका रिसेप्शन था। शादी की खुशियां अभी घर में पूरी तरह बसी भी नहीं थीं कि यह त्रासदी आ गई। उनकी पत्नी ने भावुक होकर उन्हें अंतिम विदाई दी और रोते हुए कहा, “इनकी वजह से कई लोगों की जान बची। हमें आप पर हमेशा गर्व रहेगा।”

हमले से जुड़ी जांच में कई चौंकाने वाली जानकारियाँ सामने आ रही हैं। हमले को अंजाम देने वाले चार आतंकियों की तस्वीरें अब सामने आ चुकी हैं। जानकारी के अनुसार, इनमें से दो आतंकी पश्तो भाषा में बात कर रहे थे और उनकी पहचान पाकिस्तानी नागरिकों के रूप में हुई है।

चार में से तीन आतंकियों के कोड नेम भी सामने आए हैं—जैसे आसिफ फौजी का कोड नेम ‘मूसा’, सुलेमान शाह का ‘युनूस’, और अबु तल्हा का ‘आसिफ’। सूत्रों का कहना है कि आतंकियों ने बॉडी कैमरे लगाए हुए थे और पूरे हमले का वीडियो रिकॉर्ड किया। उन्होंने पहले पर्यटकों को सिर झुकाने को मजबूर किया और फिर AK-47 और अमेरिकी M-14 राइफल से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

जांच एजेंसियों ने पहले तीन संदिग्धों के स्केच जारी किए थे और अब चारों आतंकियों की तस्वीरें भी सार्वजनिक कर दी गई हैं। यह हमला न केवल एक बड़ा सुरक्षा चूक का संकेत है, बल्कि इसने कई परिवारों की खुशियों को मातम में बदल दिया है।

Related Articles

Back to top button