मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

मनोज सिन्हा का सेना प्रमुख को निर्देश – आतंकियों को खोजो और उनके किए की सख्त सजा दो

मनोज सिन्हा का सेना प्रमुख को निर्देश – आतंकियों को खोजो और उनके किए की सख्त सजा दो

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज श्रीनगर में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में एलजी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि आतंकियों के साथ-साथ उनके नेटवर्क, ढांचे और समर्थन तंत्र को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि आतंकी चाहे जहां भी छिपे हों, उन्हें ढूंढकर उनके कृत्य की सख्त सजा दी जाए। नागरिकों पर इस तरह के कायराना हमलों की भारी कीमत आतंकियों को चुकानी पड़ेगी।

इस उच्चस्तरीय बैठक में सेना प्रमुख के अलावा जीओसी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सुचींद्र कुमार, डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा और जीओसी 15 कोर लेफ्टिनेंट जनरल प्रशांत श्रीवास्तव भी मौजूद थे। बैठक में राज्य की मौजूदा सुरक्षा स्थिति, सैन्य अभियानों की समीक्षा, सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गई।

एलजी सिन्हा ने कहा कि देश को अपनी सेना, पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की वीरता और कुशलता पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा, “जो भी व्यक्ति या संगठन इस हमले में शामिल है या आतंकियों की मदद कर रहा है, उसे सजा जरूर मिलेगी। हमारे नागरिकों पर हुए इस नृशंस हमले का जवाब पूरी ताकत से दिया जाएगा।”

इस बीच, बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुलनार इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अल्ताफ लल्ली को मार गिराया गया। ऑपरेशन के दौरान सेना के दो जवान भी घायल हो गए हैं। सुरक्षाबलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर साबित हुआ है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटेगा।

Share
अगला लेख → भीषण गर्मी से तप रही दिल्ली, 10 राज्यों में लू का खतरा, कुछ …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *