मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

भीषण गर्मी से तप रही दिल्ली, 10 राज्यों में लू का खतरा, कुछ इलाकों में मौसम बदलेगा मिज़ाज

भीषण गर्मी से तप रही दिल्ली, 10 राज्यों में लू का खतरा, कुछ इलाकों में मौसम बदलेगा मिज़ाज

नई दिल्ली: देश के विभिन्न हिस्सों में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। खासकर उत्तर भारत के राज्यों में अप्रैल के महीने में ही मई-जून जैसी भीषण गर्मी महसूस की जा रही है। राजधानी दिल्ली समेत कई शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है।

मौसम विभाग ने बताया है कि 25 से 29 अप्रैल तक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में भीषण गर्मी और लू चलने की आशंका है।

दिल्ली में तापमान ने तोड़े रिकॉर्ड

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को बेहाल कर रही हैं। बीते 24 घंटों में दिल्ली के रिज इलाके में तापमान 41.3 डिग्री, आयानगर में 40.6 डिग्री, पालम में 39.7 डिग्री, सफदरजंग में 39.6 डिग्री और लोधी रोड पर 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन राज्यों में लू का खतरा

मौसम विभाग के अनुसार, 25 से 30 अप्रैल के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में लू चलने की आशंका है। कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री अधिक दर्ज किया जा सकता है।

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का पूर्वानुमान

अगले सात दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 25 से 27 अप्रैल के बीच असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 25-26 अप्रैल के दौरान अच्छी बारिश हो सकती है। 26 अप्रैल को असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

इन इलाकों में चलेंगी तेज हवाएं और आ सकती है आंधी

कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में अगले 24 घंटों के भीतर गरज के साथ बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, 26 से 29 अप्रैल तक पूर्वी भारत और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

झारखंड में 27 और 28 अप्रैल को ओलावृष्टि हो सकती है, जबकि ओडिशा में 28 अप्रैल को ओले गिरने की आशंका है। इसके अलावा, 26 से 28 अप्रैल के बीच बिहार में तेज आंधी (50-60 किमी/घंटे की रफ्तार) आने की संभावना है। 27 और 28 अप्रैल को पश्चिम बंगाल, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी आंधी आ सकती है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 27 अप्रैल को तेज आंधी का पूर्वानुमान है।

Share This
अगला लेख → देवबंद में धमाके से थर्राया इलाका, पटाखा फैक्ट्री में लगी आग…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 5 km/h
Dehradun