मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा -मध्यप्रदेश की धरती पर लव जिहाद जैसी गतिविधियाँ स्वीकार्य नहीं होंगी

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा -मध्यप्रदेश की धरती पर लव जिहाद जैसी गतिविधियाँ स्वीकार्य नहीं होंगी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को स्पष्ट चेतावनी दी कि राज्य की धरती पर किसी भी तरह का जिहाद या लव जिहाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दरअसल, हाल ही में भोपाल के एक कॉलेज से चौंकाने वाली घटना सामने आई थी, जिसमें तीन नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार और ब्लैकमेल का मामला उजागर हुआ। पुलिस ने इस घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने अपनी असली पहचान छुपाकर इन अपराधों को अंजाम दिया था। इसी मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश को सुशासन के लिए जाना जाता है और यहां अपराध व अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने दो टूक कहा कि जो भी राज्य में कानून का उल्लंघन करेगा, उसे कठोर सजा दी जाएगी।

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि चाहे अपराधी राज्य के भीतर हों या बाहर भाग चुके हों, पुलिस उन्हें पकड़कर वापस लाएगी और कानून के अनुसार कार्रवाई करेगी। सरकार अपराध और सामाजिक विद्वेष फैलाने वाली किसी भी गतिविधि को कतई सहन नहीं करेगी।

घटना का विवरण:

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी फरहान अली उर्फ फराज एक निजी कॉलेज का पूर्व छात्र है। उसने अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर करीब दो साल पहले एक नाबालिग लड़की से दोस्ती की थी। फिर उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली और ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद फरहान के दो अन्य साथियों ने भी इसी तरह दो और लड़कियों को फंसा लिया।

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट तथा मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। वहीं, एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन भी कर दिया है, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो सके।

Share
अगला लेख → एनक्रिप्टेड चैट के जरिए 10 से ज्यादा लोग पहलगाम हमले में आतं…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *