मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन

देवेन भारती बने मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर, सीएम फडणवीस के खास माने जाते हैं

देवेन भारती बने मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर, सीएम फडणवीस के खास माने जाते हैं

मुंबई: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी देवेन भारती को मुंबई पुलिस का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। वे 1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं और इससे पहले मुंबई पुलिस में स्पेशल पुलिस कमिश्नर के पद पर कार्यरत थे। कानून और व्यवस्था संभालने वाले संयुक्त पुलिस आयुक्त के तौर पर वे सबसे अधिक समय तक इस पद पर रहने वाले अधिकारी रहे हैं।

देवेन भारती को महाराष्ट्र के तेज-तर्रार और कुशल अधिकारियों में गिना जाता है। उन्हें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का करीबी माना जाता है और मुख्यमंत्री ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

देवेन भारती का प्रोफाइल

देवेन भारती का जन्म बिहार के दरभंगा जिले में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा झारखंड से पूरी की और इसके बाद दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। पुलिस सेवा में आने के बाद उन्होंने मुंबई में डीसीपी जोन-7 (बांद्रा से अंधेरी) और डीसीपी क्राइम ब्रांच जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वे महाराष्ट्र में पुलिस महानिरीक्षक (कानून और व्यवस्था) और एटीएस प्रमुख भी रह चुके हैं।

महत्वपूर्ण मामलों की जांच

देवेन भारती ने कई संवेदनशील और हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच की है। इनमें 26/11 मुंबई आतंकी हमला और पत्रकार जेडे की हत्या प्रमुख हैं। माना जाता है कि उन्होंने महाराष्ट्र में आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के नेटवर्क को तोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

बुधवार को उनकी नियुक्ति से जुड़ा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि अब मुंबई पुलिस की कमान एक अनुभवी और दृढ़ अधिकारी के हाथों में है।

Share
अगला लेख → थायराइड असंतुलन बना सकता है प्रेगनेंसी में बड़ी समस्या, डॉक्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *