मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

दिल्ली में ई-रिक्शा चार्ज करते समय लगी भीषण आग, दम घुटने से 6 लोग अस्पताल में भर्ती

दिल्ली में ई-रिक्शा चार्ज करते समय लगी भीषण आग, दम घुटने से 6 लोग अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक बार फिर ई-रिक्शा में आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति अपने ई-रिक्शा को चार्जिंग पर लगाकर घर के अंदर चला गया था, तभी अचानक ई-रिक्शा में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

आग लगने के बाद धुएं ने पूरे घर को घेर लिया, जिससे वहां मौजूद लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इस घटना में दो बच्चों समेत कुल छह लोग प्रभावित हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि दम घुटने की वजह से सभी को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। घायलों में एक 30 वर्षीय व्यक्ति सनी भी शामिल है, जो 5 से 10 प्रतिशत तक झुलस गया है।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, लेकिन वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है।

घटना के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में रेफर किया गया है। यह घटना ई-रिक्शा की चार्जिंग से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करती है। लोगों से अपील की गई है कि वे इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करते समय सुरक्षा मानकों का पालन करें, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Share
अगला लेख → किसान नेता राकेश टिकैत को मिली जानलेवा धमकी, सिर काटने पर ₹5…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *