मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

ISIS आतंकी अबू यूसुफ के घर से मानव बम जैकेट, विस्फोटक और भड़काऊ साहित्य बरामद

ISIS आतंकी अबू यूसुफ के घर से मानव बम जैकेट, विस्फोटक और भड़काऊ साहित्य बरामद

लखनऊ – दिल्ली में एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार हुए ISIS के संदिग्ध आतंकी अबू यूसुफ़ के बलरामपुर के आवास से पुलिस को तलाशी के दौरान उन्होंने वहां से दो मानव बम जैकेट, विस्फोटक और भड़काऊ साहित्य के अलावा पत्नी तथा चार बच्चों के पासपोर्ट बरामद किए हैं. दरअसल, गिरफ्तारी के बाद शनिवार शाम को पुलिस अबू यूसुफ को लेकर उसके घर बलरामपुर पहुंची थी. यहां उसके घर की तलाशी ली गई. इसके साथ ही यूपीएटीएस ने तीन लोगों को उठाया है, जिनसे पूछताछ चल रही है. हालांकि देर रात दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम अबू यूसुफ को लेकर नई दिल्ली रवाना हो गई.

दिल्ली पुलिस की टीम यूसुफ को लेकर शनिवार शाम यूपी के बलरामपुर पहुंची थी. जानकारी के मुताबिक, उतरौला कस्बे में स्थित उसके घर पहुंची, जहां आतंकी अबू यूसुफ से पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस और एटीएस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया. इन लोगों से उतरौला कोतवाली में पूछताछ की जा रही है. इसके अलावा उसे मोकामा बढ़िया भैसाही गांव लेकर पहुंची. पुलिस की टीम और खुफिया एजेंसियां आतंकी अबू यूसुफ से लगातार पूछताछ कर रही हैं. आतंकी के पास से IED भी बरामद किए गए. वहीं आतंकी के तार उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से जुड़ते हैं.

Share
अगला लेख → फिल्म शूटिंग की इजाजत -कैमरा का सामना करने वाले कलाकारों को …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *