मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

काशी के डोम राजा जगदीश चौधरी का निधन, प्रधानमंत्री मोदी के चुनाव में थे प्रस्तावक

काशी के डोम राजा जगदीश चौधरी का निधन, प्रधानमंत्री मोदी के चुनाव में थे प्रस्तावक

वाराणसी – काशी के डोम राजा जगदीश चौधरी का निधन हो गया है. वह 55 वर्ष के थे. मंगलवार सुबह 9 बजे उनका निधन हुआ. उनकी कई महीनों से घाव के कारण हालत बिगड़ी हुई थी. जगदीश चौधरी 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रस्तावकों में शामिल रहे थे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी के डोम राजा के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक रहे आदरणीय डोम राजा जगदीश चौधरी जी का निधन. सादर नमन. डोम राजा केवल बनारस के लिए लिहाज से ही नहीं बल्कि आध्यात्म के लिहाज से भी महत्वपूर्ण हैं. हिंदू धर्म में छुआछूत समाप्त करने के उद्देश्य से महंत अवैद्यनाथ जी ने डोम राजा के घर साधुओं के साथ भोजन कर सहभोज की शुरु़आत की थी

परिवारीजनों ने बताया कि डोम राजा जगदीश के जांघ में कई महीने पहले घाव हो गया था. सिगरा स्थित निजी अस्पताल से उनका इलाज चल रहा था. मंगलवार सुबह उनकी हालत अचानक से ज्यादा खराब होने पर परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले गए, जहां थोड़ी देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया.

Share
अगला लेख → CM योगी ने पत्रकार की हत्या मामले में सख्त कार्रवाई के निर्द…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *