मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

बंदायू – सिपाही ने मारी एसएसआई को गोली

बंदायू  – सिपाही ने मारी एसएसआई को गोली

बंदायू – दूसरो को कानून का पालन कराने वाली पुलिस और अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाली पुलिस खुद कितनी अनुशासित है इसकी तस्वीर बदायूं जिले से सामने आई है जहां छुट्टी लेने को लेकर सिपाही और एसएसआई के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सिपाही ने अपनी सर्विस रायफल से एसएसआई को गोली मार दी और बाद में खुद को भी गोली मार ली।दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां से दोनों को बरेली रैफर कर दिया गया।

मामला बदायूं जिले की उझानी कोतवाली का है जहां तैनात सिपाही ललित कुमार ने छुट्टी के लिए आवेदन किया था और उसको तीन दिन की छुट्टी मिल गई लेकिन वह ज्यादा दिनों की छुट्टी चाहता था।इसी बात को लेकर उसका कोतवाली में तैनात si रामौतार से विवाद हो गया।मामला इतना बढ़ गया कि कांस्टेबिल ललित ने अपनी सर्विस रायफल से एसएसआई को दो गोलियाँ मार दीं।इसके बाद एक गोली उसने खुद को भी मार ली।इस घटना से हड़कंप मच गया और दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां दोनों की हालत नाजुक देखते हुए उनको बरेली रैफर कर दिया गया।मौके पर पहुचे जिलाधिकारी कुमार प्रशांत का कहना है कि एसएसआई रामौतार की हालत अधिक चिंताजनक है बरेली के जिला अधिकारी से बात कर ली गई है उनको बेहतर इलाज की व्यबस्था की गई है।

Share
अगला लेख → 'शिक्षक दिवस' गुरु ही गोविंद तक पहुंचने का माध्यम - योगी आदि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *