मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

बिहार में नई सियासी तस्वीर: नीतीश JDU के नेता, BJP ने सम्राट–विजय पर जताया भरोसा

बिहार में नई सियासी तस्वीर: नीतीश JDU के नेता, BJP ने सम्राट–विजय पर जताया भरोसा

भाजपा और जदयू में नई राजनीतिक हलचल के बीच मंगलवार को बिहार की सत्ता को लेकर बड़ी बैठकें हुईं। सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जदयू विधायक दल ने सर्वसम्मति से अपना नेता चुन लिया। इसके बाद बिहार भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुना गया। दोनों नेताओं का चयन सर्वसम्मति से हुआ, जिसकी घोषणा केंद्रीय पर्यवेक्षक और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने भरोसा जताया कि पार्टी और गठबंधन मिलकर मजबूत सरकार देने का काम करेंगे।

अब नजरें एनडीए की महत्वपूर्ण विधायक दल की बैठक पर हैं, जिसमें गठबंधन की ओर से विधानसभा में नेता और नए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का औपचारिक चयन होगा। एनडीए के विधायकों के चयन के बाद गठबंधन के नेता राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा।

Share
अगला लेख → साउथ अफ्रीका ए का तूफानी हमला! दोनों ओपनरों ने जमाए शतक, इंड…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *