मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

रहमान डकैत का असर! ‘धुरंधर’ के बाद अक्षय खन्ना की बढ़ी डिमांड, ‘दृश्यम 3’ पर संकट

रहमान डकैत का असर! ‘धुरंधर’ के बाद अक्षय खन्ना की बढ़ी डिमांड, ‘दृश्यम 3’ पर संकट

‘धुरंधर’ की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद अभिनेता अक्षय खन्ना इन दिनों बॉलीवुड के सबसे चर्चित नामों में शामिल हो गए हैं। करीब 870 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली इस फिल्म में रहमान डकैत के किरदार में उनके दमदार अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों से जबरदस्त सराहना मिली। फिल्म में शायद ही कोई ऐसा सीन रहा हो, जहां अक्षय खन्ना ने अपने अभिनय की छाप न छोड़ी हो।

साल 2025 की शुरुआत में जहां ‘छावा’ को लेकर अक्षय खन्ना सुर्खियों में थे, वहीं साल के अंत तक ‘धुरंधर’ ने उन्हें एक बार फिर टॉप पर पहुंचा दिया। इस कामयाबी के बाद उनके खाते में कई बड़े प्रोजेक्ट्स आए हैं। हाल ही में उनके ‘भागम भाग 2’ से जुड़ने की खबर सामने आई, वहीं ‘बॉर्डर 2’ में उनके कैमियो को लेकर भी चर्चा तेज है। इसके अलावा, उनकी आने वाली फिल्म ‘महाकाली’ का लुक भी सामने आ चुका है, जबकि सनी देओल के साथ फिल्म ‘इक्का’ में भी वह नजर आने वाले हैं।

इसी बीच यह खबर सामने आई है कि ‘धुरंधर’ की जबरदस्त कमाई के बाद अक्षय खन्ना ने अपनी फीस में बढ़ोतरी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी वजह से उन्होंने अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम 3’ से खुद को अलग कर लिया है। बताया जा रहा है कि फीस बढ़ाने की मांग के साथ-साथ उन्होंने फिल्म में अपने ऑन-स्क्रीन लुक को लेकर भी कुछ बदलाव चाहें, जिस पर मेकर्स और एक्टर के बीच सहमति नहीं बन पाई।

एक रिपोर्ट के अनुसार, पैसे और क्रिएटिव डिफरेंस के चलते अक्षय खन्ना ने ‘दृश्यम 3’ से किनारा कर लिया है। हालांकि, इस खबर पर अभी तक फिल्म के निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सूत्रों का यह भी कहना है कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है और अंतिम फैसला आना बाकी है।

अगर अक्षय खन्ना वाकई ‘दृश्यम 3’ का हिस्सा नहीं बनते हैं, तो यह फिल्म के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि पिछली फिल्मों में उनका किरदार दर्शकों को काफी पसंद आया था। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या मेकर्स अक्षय खन्ना की बढ़ी हुई फीस और शर्तें मानते हैं या फिर फिल्म किसी नए चेहरे के साथ आगे बढ़ती है।

Share
अगला लेख → विवादित सीमा पर विष्णु प्रतिमा ध्वस्त, भारत बोला– आस्था को ठ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *