मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

इंस्टाग्राम लाइक के बाद बढ़ा विवाद, मॉडल बोलीं- विराट के खिलाफ बोलने से किया इनकार

इंस्टाग्राम लाइक के बाद बढ़ा विवाद, मॉडल बोलीं- विराट के खिलाफ बोलने से किया इनकार

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गए हैं। इस बार वजह उनकी कोई क्रिकेट उपलब्धि नहीं, बल्कि जर्मन मॉडल लिजलाज का बड़ा खुलासा है। लिजलाज ने दावा किया है कि उन्हें विराट कोहली के खिलाफ बयान देकर उनकी छवि खराब करने के लिए पैसे ऑफर किए गए थे, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

दरअसल, इस साल की शुरुआत में विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर लिजलाज की एक पोस्ट लाइक कर दी थी। विराट सोशल मीडिया पर दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटरों में शामिल हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 273 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। ऐसे में उनकी हर गतिविधि फैंस और मीडिया की नजर में रहती है। पोस्ट लाइक होने के बाद सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से वायरल हो गया था और लिजलाज भी अचानक सुर्खियों में आ गई थीं।

एक इंटरव्यू में लिजलाज ने खुलासा किया कि इस घटना के बाद कई मीडिया संस्थानों और लोगों ने उनसे संपर्क किया। उन्होंने दावा किया कि विराट कोहली के खिलाफ नकारात्मक बातें बोलने और विवाद खड़ा करने के बदले उन्हें पैसे ऑफर किए गए थे। हालांकि, उन्होंने साफ तौर पर इनकार कर दिया।

लिजलाज ने कहा कि विराट कोहली उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं और वह कभी भी उनकी छवि खराब करने के लिए कुछ नहीं बोल सकतीं। उन्होंने यह भी बताया कि जब विराट ने उनकी इंस्टाग्राम रील लाइक की थी, तब वह काफी भावुक और हैरान हो गई थीं। उनके मुताबिक, इतनी बड़ी शख्सियत का उनकी पोस्ट पर रिएक्शन देना उनके लिए बेहद खास पल था।

सोशल मीडिया पर लिजलाज के इस खुलासे के बाद फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग विराट कोहली के समर्थन में उतर आए हैं और इसे एक खिलाड़ी की लोकप्रियता का दूसरा पहलू बता रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर फैलने वाले विवादों और फेक नैरेटिव पर भी सवाल उठाए हैं।

Share
अगला लेख → यूपी में सप्ताह में 2 दिन Work From Home की तैयारी, योगी सरक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *