मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

IPL में ‘सलाम मुंबई’ पर सियासी संग्राम, BJP ने उठाई ‘नमस्कार मुंबई’ की मांग

IPL में ‘सलाम मुंबई’ पर सियासी संग्राम, BJP ने उठाई ‘नमस्कार मुंबई’ की मांग

आईपीएल प्रसारण के दौरान स्क्रीन पर दिखाए जाने वाले ‘सलाम मुंबई’ संदेश को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष दीपक सिंह ने इस संदेश पर आपत्ति जताते हुए इसे बदलने की मांग की है। उन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक को पत्र लिखकर कहा है कि ‘सलाम मुंबई’ की जगह ‘नमस्कार मुंबई’ या ‘नमस्ते मुंबई’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

भाजपा नेता का कहना है कि मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी है और इसकी पहचान मराठी संस्कृति, परंपरा और अस्मिता से जुड़ी हुई है। ऐसे में सार्वजनिक मंचों और बड़े आयोजनों में ऐसे शब्दों का उपयोग होना चाहिए जो राज्य की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हों। उन्होंने कहा कि ‘नमस्कार’ और ‘नमस्ते’ जैसे शब्द महाराष्ट्र की भावनाओं और परंपराओं का बेहतर प्रतिनिधित्व करते हैं।

अपने पत्र में दीपक सिंह ने यह भी कहा कि मुंबई का नाम देवी मुंबा देवी के नाम पर रखा गया है, इसलिए शहर की पहचान उसके मूल सांस्कृतिक संदर्भ के अनुरूप ही प्रस्तुत की जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि भविष्य में आईपीएल और अन्य क्रिकेट मुकाबलों के दौरान ‘सलाम मुंबई’ जैसे संदेशों का प्रसारण बंद किया जाए और उसकी जगह ‘नमस्कार मुंबई’, ‘नमस्ते मुंबई’ या ‘जय महाराष्ट्र’ जैसे संदेशों को प्राथमिकता दी जाए।

इस मुद्दे पर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र कांग्रेस के उपाध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन ने भाजपा की इस मांग का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि मुंबई एक कॉस्मोपॉलिटन शहर है, जहां विभिन्न धर्मों, भाषाओं और संस्कृतियों के लोग साथ रहते हैं। उनके मुताबिक मुंबई की पहचान उसकी गंगा-जमुनी तहजीब और विविधता से है, इसलिए किसी एक शब्द को लेकर विवाद खड़ा करना उचित नहीं है।

मुजफ्फर हुसैन ने यह भी कहा कि बीसीसीआई और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन स्वतंत्र संस्थाएं हैं और उन्हें अपने फैसले लेने का अधिकार है। खेल जैसे मंचों पर राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल का उद्देश्य लोगों को जोड़ना है, न कि भाषा और शब्दों के आधार पर विवाद पैदा करना।

फिलहाल इस मुद्दे पर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन ‘सलाम मुंबई’ बनाम ‘नमस्कार मुंबई’ की बहस ने महाराष्ट्र की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है।

Share
अगला लेख → ITBP जवान की मां का हाथ काटने मामले में बड़ा खुलासा, दोनों अ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *