मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

17 अक्टूबर से पटरी पर दौड़ेगी तेजस एक्सप्रेस, यात्रियों का होगा 10 लाख का बीमा

17 अक्टूबर से पटरी पर दौड़ेगी तेजस एक्सप्रेस, यात्रियों का होगा 10 लाख का बीमा

लखनऊ – देश में लॉक डाउन से बंद चल रही रेल सेवा धीरे धीरे अब पटरी पर आ रही है,इसी क्रम में तेजस एक्सप्रेस का संचालन फिर से शुरू किया जा रहा है, 17 अक्टूबर को नवरात्र के पहले दिन तेजस एक्सप्रेस लखनऊ से दिल्ली के बीच फिर यात्रियों को लेकर दौड़ना शुरू करेगी.

कोरोना के चलते ट्रैन के सफर में ख़ास बदलाव किया गए है IRCTC के अधिकारीयों के मुताबिक तेजस के स्टाफ को कोविड काल के चलते खास निर्देश दिए गए हैं. किस तरह SOP का पालन करना है इसे लेकर स्टाफ को ट्रेंड किया गया है. ट्रेन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो इसके लिए यात्रियों को एक सीट छोड़कर बैठाया जाएगा. नवरात्र को देखते हुए ट्रेन में व्रत में खाने वाला खाना भी मिलेगा.

इन बातों रखा जाएगा ध्यान

– रेलवे स्टेशन पर होगी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग, समान का सैनिटाइजेशन
– कोच में यात्रियों को दी जाएगी सेफ्टी किट
– सेफ्टी किट में थ्री लेयर मास्क, हैंड ग्लव्स, फेस शील्ड, सेनेटाइजर होगा
– ट्रेन में 24 से 25 सेंटीग्रेड रखा जाएगा AC का तापमान
– यात्रियों को मिलेगा 10 लाख का रेल यात्रा बीमा
– ट्रेन में कुल सिटिंग कैपेसिटी के मुकाबले 60 फीसदी सीटें ही बुक होगी
– यात्रियों को एक सीट छोड़कर बैठाया जाएगा
– ट्रेन जाने से पहले सैनिटाइजेशन, फॉगिंग होगी
– ट्रेन 17 अक्टूबर यानी नवरात्र के पहले दिन शुरू हो रही है इसलिए व्रत में खाने वाला खाना भी दिया जाएगा
– सभी को पैक्ड फ़ूड और आरओ का पानी मिलेगा
– यात्री को ट्रेन के 1 घंटे से अधिक लेट होने पर 100 रुपये और 2 घंटे से अधिक देरी पर मिलेगा 250 रुपये

तेजस ट्रैन के कर्मचारियों का कहना है की स्टाफ का कहना है कि उनको पूरी ट्रेनिंग मिली है कि कैसे इस कोविड काल में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं दी जाएं. यात्रा को सुरक्षित बनाया जाए. गुरुवार को तेजस में स्टाफ का फुल ड्रेस रिहर्सल कराया गया

Share
अगला लेख → लगातार तीसरे दिन सोना हुआ सस्ता,जाने क्या है भाव

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *