मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का सोमवार को उद्घाटन, 30-35 मिनट में पूरा होगा सफर

लखनऊ, 12 जुलाई। लखनऊ से कानपुर के बीच सफर करने वालों को सोमवार को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। लगभग 3600 करोड़ रुपये की लागत से तैयार लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने उद्घाटन से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एक्सप्रेसवे शुरू होने के […]

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का सोमवार को उद्घाटन, 30-35 मिनट में पूरा होगा सफर

लखनऊ, 12 जुलाई। लखनऊ से कानपुर के बीच सफर करने वालों को सोमवार को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। लगभग 3600 करोड़ रुपये की लागत से तैयार लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने उद्घाटन से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद वाहन 120 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से चल सकेंगे, जिससे लखनऊ से कानपुर तक की यात्रा लगभग 30 से 35 मिनट में पूरी होने का दावा किया जा रहा है। यह मार्ग केवल लखनऊ ही नहीं, बल्कि सीतापुर, हरदोई, अयोध्या और सुलतानपुर से कानपुर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए भी तेज और सुगम संपर्क प्रदान करेगा।

आधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से लैस एक्सप्रेसवे

एनएचएआई के अनुसार एक्सप्रेसवे को अत्याधुनिक सुरक्षा मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। मार्ग पर चार बड़े पुल, 25 छोटे पुल, चार फ्लाईओवर, 11 पैदल अंडरपास और हल्के वाहनों के लिए 13 अंडरपास बनाए गए हैं।

हादसों की स्थिति में त्वरित सहायता के लिए पूरे एक्सप्रेसवे पर 63 सीसीटीवी कैमरे और 16 वीडियो डिटेक्शन इंसिडेंट सिस्टम लगाए गए हैं। किसी भी दुर्घटना की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम तक पहुंचेगी और रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा जाएगा। अधिकारियों का दावा है कि आपात स्थिति में 15 मिनट के भीतर सहायता टीम मौके पर पहुंच जाएगी

टोल दरें होंगी ऊंची

एक्सप्रेसवे पर तेज सफर के साथ टोल शुल्क भी अपेक्षाकृत अधिक होगा। प्रस्तावित दरें इस प्रकार हैं:

कार, जीप, वैन – 275 – 415 – 9220
हल्के कॉमर्शियल वाहन – 445 – 670 – 14890
बस व ट्रक – 935 – 1405 – 31200
थ्री एक्सल कॉमर्शियल वाहन – 1020 – 1530 – 34040

रोडवेज किराये में बढ़ोतरी संभव

एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद कानपुर जाने वाली रोडवेज बसों के दो अलग-अलग किराये हो सकते हैं। वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग से कानपुर जाने वाली बस का किराया लगभग ₹137 है, जबकि एक्सप्रेसवे से संचालित बसों का किराया करीब ₹150 या उससे अधिक हो सकता है।

परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार टोल शुल्क में भारी अंतर इसका मुख्य कारण है। जहां राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग से बस का टोल लगभग ₹95 है, वहीं एक्सप्रेसवे पर एक तरफ की यात्रा के लिए बस का टोल ₹935 निर्धारित किया गया है।

तीन श्रेणियों की बसें चलाने की तैयारी

रोडवेज प्रशासन एक्सप्रेसवे पर साधारण, इलेक्ट्रिक और डबलडेकर बसें चलाने की तैयारी कर रहा है। लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर किराया और समयसारणी तय की जाएगी। इसके लिए टीआई सुशील कुमार को सर्वे की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

परिवहन निगम के अनुसार एक्सप्रेसवे से रोडवेज बसों का नियमित संचालन 20 जुलाई के आसपास शुरू होने की संभावना है।

क्षेत्रीय संपर्क को मिलेगी रफ्तार

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के शुरू होने से प्रदेश के मध्य और अवध क्षेत्र के बीच आवागमन तेज होगा। उद्योग, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कानपुर आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। सरकार और एनएचएआई का दावा है कि यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक गलियारों में से एक के रूप में विकसित होगा।

Share
अगला लेख → While the minimum authorized age to gamble within the state …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *