मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

यूपी में महिलाओं के खिलाफ अपराध में शामिल 23 दोषियों को उम्रकैद

यूपी में महिलाओं के खिलाफ अपराध में शामिल 23 दोषियों को उम्रकैद

लखनऊ – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं. प्रदेश के अभियोजन विभाग द्वारा पिछले 24 घंटों में महिला एवं बाल अपराधों में लिप्त 23 अपराधियों को उम्रकैद की सजा करवाई गई है.

अपर पुलिस महानिदेशक (अभियोजन) आशुतोष पांडेय ने बताया कि ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत 19 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक बीते 24 घंटे में अभियोजन विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रभावी पैरवी के माध्यम से महिलाओं एवं बालक-बालिकाओं के विरुद्ध अपराध के मामले में 23 अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा कराने, 31 अभियुक्त को कारावास और अर्थदंड से दंडित कराने और 49 मामलों में 51 अभियुक्तों की जमानत ख़ारिज कराने में सफलता हासिल की है. इसके अलावा महल एवं बाल अपराध से जुड़े 28 गुंडों को जिला बदर करा दिया गया है.

यूपी सरकार द्वारा शुरू किये गए मिशन शक्ति के दो दिन के भीतर ही 14 अभियुक्तों को फांसी की सजा से दंडित करवाया गया था. गौरतलब है कि प्रदेश में बढ़ते महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने पुलिस को महिलाओं के खिलाफ जुड़े अपराधों में तत्परता दिखाने और अभियुक्तों को तेजी से दंडित करने का निर्देश दिया है.

Share
अगला लेख → घर में क्यों नहीं टिकता है पैसा,पर्स क्यों रहता है खाली

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *