मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

MP अनुप्रिया पटेल ने ‘MIRZAPUR’वेब सीरीज का किया विरोध, जांच की मांग

MP अनुप्रिया पटेल ने ‘MIRZAPUR’वेब सीरीज का किया विरोध, जांच की मांग

मिर्जापुर – यूपी के मिर्जापुर से सांसद और अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर वेब सीरीज पर विरोध जताया है,उन्होंने कहा की जिले को बदनाम करने वाला सीरीज बताते हुए ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की. सांसद अनुप्रिया पटेल ने ट्वीट कर पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस वेब सीरीज पर कार्रवाई करने की मांग किया है. सांसद ने कहा सीरीज के माध्यम से हिंसक इलाका बता कर बदनाम किया जा रहा है.

अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर वेब सीरीज के कंटेंट का विरोध किया है. ट्वीट के जरिये उन्होंने लिखा कि सीरीज के माध्यम से मिर्जापुर को बदनाम किया जा रहा है और जातीय वैमनस्यता फैलाई जा रही है. अनुप्रिया ने कहा कि मिर्जापुर सांसद होने के नाते हम इस सीरीज की जांच और इस पर कार्रवाई करने की मांग करते हैं.

ट्वीट के हवाले से अनुप्रिया पटेल ने लिखा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मदद से मिर्ज़ापुर अनवरत विकासरत है लेकिन मिर्जापुर वेब सीरिज के माध्यम से हमारे जनपद को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है. साथ ही जातीय वैमनस्यता की दीवार भी खड़ी की जा रही है. ट्वीट के माध्यम से उन्होंने मांग की है की इस सीरीज की जांच की जाए और इस पर कार्रवाई की जाए.

Share
अगला लेख → लखनऊ- इस बार नहीं होगा मेघनाद और कुम्भकर्ण के पुतलों का दहन

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *