मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

UP में साढ़े 3 सालों में कोई दंगा नहीं हुआ,भर्तियों में रही पूरी पारदर्शिता – योगी आदित्यनाथ

UP में साढ़े 3 सालों में कोई दंगा नहीं हुआ,भर्तियों में रही पूरी पारदर्शिता – योगी आदित्यनाथ

उन्नाव – यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए लगातार चुनाव प्रचार में लगे मुख्यम्नत्री योगी आदित्यनाथ आज उन्नाव पहुंचे,जिले की बांगरमऊ सीट पर वोट मांगने के लिए उन्नाव पहुंचे थे. यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कहा कि पिछले साढ़े 3 साल में कोई दंगा नहीं हुआ. सीएम ने साथ ही कहा कि हर वर्ग को उनकी सरकार ने नौकरी दी है, यही नहीं किसी भी नौकरी में रिश्वत नहीं देनी पड़ी है.

बांगरमऊ विधानसभा के शांति मिल मैदान पर जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत कटियार के समर्थन में जनसभा कर रहे थे. उन्होंने कहा कि पहले 100 रुपए में 90 रुपए चाटुकार व बिचौलिए खा जाते थे, जबकि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा पैसा गरीब के खातों में पहुंच रहा है. हमने नौकरी देते समय जाति, मजहब देखकर नहीं देखा. यूपी की जनता ही हमारा परिवार है.

मुखयमंत्री ने कहा की 46 लाख गरीबों को गैस कनेक्शन दिए, किसी की जाति व मजहब नहीं देखा. उन्होंने कहा कि गोकशी करने वालों को जेल जाना ही होगा. उत्तर प्रदेश में कोई गोकशी करेगा तो जेल जाना ही पड़ेगा. गौ माता की रक्षा के साथ किसी तरह का खिलवाड़ नहीं होने देंगे.

प्रदेश के 2.74 लाख पटरी व्यापारियों को लोन दिया गया है. 3 साल के कार्यकाल में किसी भी नौकरी में रिश्वत नहीं पड़ी. पिछले 3 साल हुई भर्तियों पर कोई उंगली नही उठा सकता. योग्यता के आधार पर सबको नौकरी दी है.

Share
अगला लेख → स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से की प्रधानमंत्री मोदी ने बात,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *