Uncategorized

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हुई कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली – केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं. यह जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी. उन्होंने कहा, मेरी COVID 19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जो भी लोग संपर्क में आए हैं उनसे अनुरोध है कि वह जांच करवाएं. स्मृति ईरानी इस समय बिहार में चुनाव प्रचार में भी जुटी हुई थी.

स्मृति ईरानी से पहले गृहमंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, अर्जुन मेघवाल समेत कई मंत्री कोरोना संक्रमित हो चुके हैं.बिहार चुनाव प्रचार में लगे कई बड़े नेता कोरोना संक्रमित हो चुके है इससे पहले बिहार के उप मुख्यम्नत्री सुशिल मोदी,शहनवाज हुसैन भी इसकी गिरफ्त में आ चुके है , इस वक्त देश में एक दिन में कोविड-19 के 43,893 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 79,90,322 हो गए हैं. वहीं 508 और लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 1,20,010 हो गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button