मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP चुनाव से पहले BJP की एक तस्वीर ने सपा के दावों पर फेरा पानी, लखनऊ में दिखा NDA का दम CM योगी का बड़ा दावा- ‘असेंबली से AI तक नए UP की नई उड़ान’, 2017 से पहले परिवार आगे था जनता दर्शन में CM योगी का बड़ा अल्टीमेटम, दोबारा शिकायत आई तो अफसरों पर होगा एक्शन लखनऊ में बाढ़ पर लगेगा ब्रेक! फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर तटबंध भगवंत मान सरकार का सुप्रीम कोर्ट में बड़ा कदम, हाईकोर्ट के CBI जांच आदेश के खिलाफ याचिका लखनऊ एयरपोर्ट की लेबर कॉलोनी में भीषण आग, दो मजदूर झुलसे; 352 सुरक्षित निकाले गए ‘चुनाव में गड़े मुर्दे क्यों उखाड़ते हैं?’ CM योगी पर रुचि वीरा का तीखा पलटवार भोपाल में गरबा से पहले मुस्लिम त्योहार कमेटी की अपील, ‘रील्स-लाइक्स के लिए न जाएं’ भगवंत मान का बड़ा दावा- पंजाब में जीरो बिजली बिल, 70,685 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी स्विस राष्ट्रपति के जेवर दौरे से पहले बड़ा ट्रैफिक बदलाव, 15 घंटे एक्सप्रेसवे पर मालवाहक वाहनों की नो एंट्री

अनूठी मिसाल – करवा चौथ पर पत्नी देगी पति को किडनी

अनूठी मिसाल – करवा चौथ पर पत्नी देगी पति को किडनी

बिजनौर – करवा चौथ का व्रत पौराणिक कथाओं के अनुसार पति की लंबी आयु के लिए पत्नियों द्वारा रखा जाता है ।आज भी अनेकों महिलाएं व्रत के साथ-साथ पति की लंबी आयु के लिए अपना जीवन भी  दांव पर लगा देती हैं । ग्राम शादीपुर में एक शिक्षिका ने करवा चौथ की सच्ची बानगी प्रस्तुत करते हुए पति को किडनी डोनेट करने का निर्णय लिया है। 8 नवंबर को मेरठ में ऑपरेशन के द्वारा वह अपने पति को किडनी डोनेट करेंगी।

बिजनौर जिले के  ग्राम शादीपुर निवासी शकुन बाला पूर्व में शिक्षामित्र थी । अभी हुई शिक्षक नियुक्ति में उन्हें शिक्षक के रूप में नियुक्ति मिल गई है ।उनके पति भोगेंद्र सिंह पेशे से किसान हैं ।वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। चिकित्सक को दिखाने पर पता चला कि उनके दोनों गुर्दे खराब हो गए हैं तथा गुर्दों की क्षमता काम करने लायक नहीं रही । यदि आगे का जीवन जीना है तो गुर्दा प्रत्यारोपण कराना पड़ेगा। शकुन बाला ने पति की सेवा की और उनका पूरा इलाज करा रही हैं। वर्तमान में उनका मेरठ से इलाज चल रहा है और सप्ताह में दो बार डायलिसिस करानी पड़ती है ।बात नहीं बनती देख शकुनबाला ने पति को अपनी किडनी देने का निर्णय कर लिया। शकुनबाला बताती हैं कि डॉक्टर ने बताया है कि एक किडनी से व्यक्ति आसानी से जीवित रह सकता है। फिर मेरे लिए तो यह गर्व की बात है कि मेरा कोई अंग मेरे पति के जीवन के काम आ रहा है। शकुन बाला ने बताया कि गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए लंबी कागजी कार्यवाही करनी पड़ रही है ।इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिलाधिकारी से भी अनुमति लेनी पड़ी है , पत्नी ने बताया कि कल ही उनके पास अस्पताल से फोन आया है कि आगामी 8 नवंबर को मेरठ में गुर्दा प्रत्यारोपण का ऑपरेशन किया जाएगा। करवा चौथ के अवसर पर पत्नी को खुशखबरी मिली तो वो फूली नही समा रही है । 

Share
अगला लेख → मुज़फ्फरनगर - खुदाई में मिला 'ब्रिटिश कालीन' तोप का गोला 

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *