मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

अयोध्या में दीपोत्सव-2020 की जोरदार तैयारी, इस बार डिजिटल दिवाली

अयोध्या में दीपोत्सव-2020 की जोरदार तैयारी, इस बार डिजिटल दिवाली

लखनऊ – राम की नगरी में होने वाले दीपोत्सव के कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है,पर्यटन विभाग अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव-2020 को कोविड-19 प्रोटोकॉल को दृष्टिगत रखते हुए सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के दिशा-निर्देश दिए हैं. सीएम ने भगवान राम की नगरी अयोध्या को दीपोत्सव के आयोजन हेतु भव्यरूप से सजाने का निर्देश दिया है.

12 नवम्बर से 16 नवम्बर तक अयोध्या में दीपोत्सव-2020 का आयोजन होना है. इसके लिए यूपी टूरिज्म ने #Deepotsav2020 के अंतर्गत सोशल मीडिया पर व्यापक कैंपेन चलाया है. इस कैंपेन में आम जनता को दीपोत्सव से डिजिटली जोड़ने का प्रयास है. इस कैंपेन को तीन अलग अलग हिस्सों में विभाजित किया गया है. इसके अतिरिक्त कैंपेन के अंतर्गत लोगों की सहभागिता बढ़ाने के लिए यूपी टूरिज्म ने लकी ड्रा का भी आयोजन किया है. इस सोशल मीडिया कैंपेन के जरिए आम जनता के लिए क्विज का भी आयोजन किया जा रहा है. इसमें पूछे गए प्रश्नों, जो भगवान श्री राम के जीवन से जुड़े हैं, का सही उत्तर देकर सोशल मीडिया यूजर्स आकर्षक इनामों के हकदार बन सकते हैं.

इस कैंपेन के जरिए न केवल लोगों के साथ दीपोत्सव के आयोजन से सम्बंधित जानकारियां साझा की जा रही हैं, बल्कि उन्हें दीपोत्सव के आयोजन के पीछे के इतिहास के बारे में भी अवगत कराया जा रहा है. यह कैंपेन 04 नवंबर 2020 से आरंभ हुआ है जो 13 नवंबर 2020 तक चलेगा. कैंपेन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं भी आना शुरू हो गई हैं. डिजिटल कैंपेन का #Deepotsav2020 प्रमुख हिस्सा है और इसको तीन भागों में बांटा गया है. #EkDeeyaMeraBhi, #DiwaliAyodhyaWali, #MeraDeepotsav

सोशल मीडिया यूज़र्स द्वारा समाज को लाभ पहुंचाने की दिशा में प्रयास हो रहा है. इसके जरिए समाज में सामाजिक संदेशों एवं सुविचारों भी पहुंचाया जा रहा है. इस हैशटैग के जरिए सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों अथवा प्रयासों के फोटोग्राफ्स, वीडियो भी साझा करने का आग्रह किया गया है.

Share
अगला लेख → आज का राशिफल

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *