मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई

लालू यादव टेप कांड,भाजपा ने कहा तिहाड़ भेजे जाये लालू

लालू यादव टेप कांड,भाजपा ने कहा तिहाड़ भेजे जाये लालू

पटना – बिहार में टेप कांड से भूचाल आ गया है,जेल में बंद लालू प्रसाद यादव को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है.प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आरजेडी सुप्रीमों लालू यादव पर बड़ा आरोप लगाया है. सुशील मोदी ने कहा है कि लालू यादव जेल से एनडीए को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं और नेताओं को मंत्री पद का लालच दे रहे हैं.

सुशील कुमार मोदी ने लालू की बातचीत का एक ऑडियो क्लिप ट्वीट करके कहा है, लालू यादव ने दिखाई अपनी असलियत. लालू प्रसाद यादव द्वारा एनडीए के विधायक को बिहार विधान सभा अध्यक्ष के लिए होने वाले चुनाव में महागठबंधन के पक्ष में मतदान करने हेतु प्रलोभन देते हुए.

दरअसल लालू यादव फोन पर विधानसभा स्पीकर के लिए आज होने वाले चुनाव में पार्टी से बगावत कर लल्लन पासवान से उनका साथ देने को कह रहे हैं. इसके बदले में उन्हें मंत्री बनाने का लालच भी दे रहे हैं. हालांकि, यह वायरल ऑडियो सत्य है या नहीं इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन इस ऑडियो के सामने आने के बाद सूबे की राजनीतिक गलियारों में बवाल जरूर मच गया है.

Share
अगला लेख → यूपी में अगले 30 दिन तक ड्रोन कैमरे से मास्क पहनने की हो निग…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *