मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

प्रधानमंत्री ने की ‘मन की बात’ कहा वैक्सीन को लेकर अफवाह में ना आएं, वैक्सीनेशन करवाए

प्रधानमंत्री ने की ‘मन की बात’ कहा वैक्सीन को लेकर अफवाह में ना आएं, वैक्सीनेशन करवाए

नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिये लोगो से कहा की कोरोना हम सभी के धैर्य हम सभी के दुख बर्दाश्त करने की सीमा की परीक्षा ले रहा है. कोरोना की पहली लहर का सफलतापूर्वक मुकाबला करने के बाद देश हौसले और आत्मविश्वास से भरा हुआ था लेकिन इस तूफान (दूसरी लहर) ने देश को झकझोर दिया है.’

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, ‘इस समय हमें इस लड़ाई को जीतने के लिए एक्सपर्ट्स और वैज्ञानिक सलाह को प्राथमिकता देनी है. राज्य सरकार की कोशिशों को आगे बढ़ाने में भारत सरकार पूरी शक्ति से जुटी है. राज्य सरकारें भी अपना दायित्व निभाने की पूरी कोशिश कर रही हैं.’

पीएम मोदी ने कहा, ‘कोरोना के इस संकट काल में वैक्सीन की अहमियत सभी को पता चल रही है, इसलिए मेरा आग्रह है कि वैक्सीन को लेकर किसी भी अफवाह में न आएं. आप सभी को मालूम भी होगा कि भारत सरकार की तरफ से सभी राज्य सरकारों को फ्री में वैक्सीन दी जा रही है, जिसका फायदा 45 साल से ऊपर के लोग ले सकते हैं. अब तो 1 मई से 18 साल के ऊपर के हर व्यक्ति के लिए भी वैक्सीन उपलब्ध होने वाली है. भारत सरकार की तरफ से मुफ्त वैक्सीन का कार्यक्रम आगे चलता रहेगा. मेरा राज्यों से भी आग्रह है कि वो भारत सरकार के इस मुफ्त वैक्सीन अभियान का लाभ अपने राज्य के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं.’

देशवासियों से आग्रह करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं आपसे आग्रह करता हूं, आपको अगर कोई भी जानकारी चाहिए हो, कोई और आशंका हो तो सही सोर्स से जानकारी लें. आपके जो फेमिली डॉक्टर हों, आस-पास के जो डॉक्टर्स हों, आप उनसे फोन पर बात करके सलाह लीजिए. मैं देख रहा हूं, हमारे बहुत से डॉक्टर खुद भी ये जिम्मेदारी उठा रहे हैं. कई डॉक्टर्स सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जानकारी दे रहे हैं.

Share
अगला लेख → CDS बिपिन रावत ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात,सेना के रिटायर्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *