मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

UP News :पत्नी को ससुराल भेज कर घर वापस जा रहे बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर की टक्कर से हुई मौत

UP News :पत्नी को ससुराल भेज कर घर वापस जा रहे बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर की टक्कर से हुई मौत

UP : यूपी के कौशाम्बी जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया,ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया,स्थानीय लोगो ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई,घटना की सूचना पर पहुंची कोखराज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई,वही घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के खोजवापुर गांव के पास की है जहा थाना क्षेत्र के अमहा निवासी अरविंद कुमार पटेल पुत्र रमेश पटेल अपनी पत्नी को रक्षाबंधन के लिए अपनी ससुराल खोजवापुर छोड़ने गया हुआ था,वह बाइक से वापस अपने घर जा रहा था,तभी अचानक एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे पीछे से टक्कर मार दी,टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर भागने लगा और अनियंत्रित होकर हाइवे के किनारे गहरे गड्ढे में चला गया और पलट गया,टक्कर लगने के बाद बाइक सवार अरविंद सड़क पर गिरने से गम्भीर रूप से घायल हो गया,घायल को स्थानीय लोगो ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा जहा उसकी मौत हो गई।

बाइक सवार युवक अरविंद की मौत की सूचना जैसे ही गांव और ससुराल पहुंची तो दोनो परिवारों में कोहराम मच गया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई,वही ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

Share
अगला लेख → बच्चे को आता है जल्दी गुस्सा? इन तरीको से करे शांत, रहेगा खु…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *