मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Lucknow : राजधानी में डेंगू का कहर जारी , 24 घंटे में मिले 35 नए मरीज

Lucknow : राजधानी में डेंगू का कहर जारी , 24 घंटे में मिले 35 नए मरीज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखऩऊ में डेंगू का हमला लगातार जारी है. गुरुवार को 35 लोगों ने इसकी पुष्टि की। सबसे अधिक अलीगंज के लोग पीड़ित हुए हैं। वहीं बुखार के मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। विभिन्न सरकारी अस्पतालों व चिकित्सा संस्थानों में 500 से अधिक बुखार पीड़ित भर्ती हैं.

बता दे कि अलीगंज में पांच लोगों को हुआ डेंगू। चंद्रनगर, एनके रोड, रेडक्रॉस इंदिरानगर में चार-चार लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। सरोजनीनगर, सिल्वर जुबली और टूडियागंज में तीन-तीन लोगों के शिकार मिले हैं। गोसाईंगंज, काकोरी, मलिहाबाद, माल, नगराम में एक-एक की पुष्टि हुई है। मच्छर जनित स्थितियों के लिए लगभग 1250 घरों और उनके आसपास का सर्वेक्षण किया गया। सात मकानों में मच्छरों का प्रकोप पाए जाने पर भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए गए।

बुखार के मरीजो की संख्या बढ़ी

सरकारी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वर्तमान में 500 से अधिक बुखार, डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड के मरीज भर्ती हैं। बलरामपुर, लोहिया, सिविल, लोकबंधु, केजीएमयू समेत अन्य अस्पतालों में इमरजेंसी से लेकर मेडिसिन विभाग तक के ज्यादातर बेड फुल हैं। दूसरे विभाग में मरीजों को भर्ती किया जा रहा है.

Share
अगला लेख → Delhi : ऑपरेशन अजय के अन्तर्गत इज़राइल से 200 भारतीय सुरक्षि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *