मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

UP : पिछड़ी जातियों को जोड़ने में के लिए कांग्रेस करेगी बड़ा सम्मेलन

UP : पिछड़ी जातियों को जोड़ने में के लिए कांग्रेस करेगी बड़ा सम्मेलन

पिछड़ी जातियों को साधने के लिए कांग्रेस पार्टी 31 अक्टूबर को लखनऊ में एक बड़ा सम्मेलन करने जा रही है. कांग्रेस पार्टी जाति आधारित गणना का मुद्दा उठाते हुए पिछड़ी जातियों का सम्मेलन करेगी. इस सम्मेलन के लिए कांग्रेस ने ‘जितनी अधिक संख्या, उतनी बड़ी हिस्सेदारी’ का नारा दिया है. इस सम्मेलन में कांग्रेस जाति-आधारित गणना और आरक्षण बचाओ के नारे को आगे बढ़ाएगी.

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी हर वर्ग तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. कांग्रेस पार्टी पिछड़ा वर्ग सम्मेलन कर पिछड़ों को अपने पाले में करना चाहती है. कुछ समय पहले दिल्ली में संसद सत्र के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पिछड़ा आरक्षण का मुद्दा संसद में उठाया था और लगातार अपने अलग-अलग भाषणों में पिछड़ेपन का मुद्दा उठा रहे हैं. कांग्रेस पार्टी पिछड़ों के साथ-साथ अन्य वर्गों के लिए भी काम कर रही है.

दलितों के बीच पैठ बढ़ाने की कोशिश

इसके साथ ही दलित संवाद यात्रा कांग्रेस पार्टी की एक ऐसी पहल है जो दलितों के बीच अपनी पैठ बढ़ाने का काम कर रही है. तमाम बड़े मुस्लिम नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर, सपा नेता आजम खान से मुलाकात कर कांग्रेस पार्टी यह दिखाना चाहती है कि वह सभी वर्गों के बीच सक्रिय है और सभी उसके हैं.

Share
अगला लेख → लखनऊ का एक ऐसा मंदिर जहां सिर्फ घंटी बांधने से हो जाती हैं ह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *