Uncategorized

Punjab News : AAP विधायक के घर पर ED की छापेमारी

पंजाब से बड़ी खबर आ रही है. यहां मोहाली से आम आदमी पार्टी विधायक कुलवंत सिंह के घर पर ईडी द्वारा छापा मारा गयापंजाब से बड़ी खबर आ रही है. यहां मोहाली से आम आदमी पार्टी विधायक कुलवंत सिंह के घर पर ईडी द्वारा छापा मारा गया । बताया जा रहा है कि विधायक के सेक्टर-71 स्थित घर पर ई. डी नें 3 अन्य ठिकानों समेत 4 ठिकानों पर छापेमारी की गई है. यह भी पता चला है कि छापेमारी सुबह 7 बजे से चल रही है और विधायक खुद घर पर नहीं हैं.

वहीं, इस पूरे मामले में वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया का बयान सामने आया है. उन्होंने ट्वीट किया कि दिल्ली और पंजाब के शराब घोटालों के सिलसिले में AAP विधायक कुलवंत सिंह के घर पर ED ने छापा मारा है.

मजीठिया ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तलब करने के बाद अब ई. डी इस शराब घोटाले के तार पंजाब से जोड़ने पर काम शुरू कर दिया है. मजीठिया ने कहा कि पंजाब एक्साइज घोटाले में 500 करोड़ का भ्रष्टाचार हुआ है, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरपाल चीमा दोषी हैं.

Related Articles

Back to top button