मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

World Cup 2023 : अहमदाबाद में आज होगा ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच मुकाबला

World Cup 2023 : अहमदाबाद में आज होगा ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच मुकाबला

वर्ल्ड कप 2023 का 36वां मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलियाई टीम फिलहाल अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है. उसने 6 में से चार मैच जीते हैं. इंग्लैंड की टीम सबसे निचले पायदान पर है. उसने सिर्फ एक मैच जीता है. ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंचने के लिए यह मैच जीतना होगा. टीम प्लेइंग इलेवन में बदलाव भी कर सकती है.

ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए यह मैच हर हाल में जीतना होगा. ऑस्ट्रेलिया के अभी 8 अंक हैं. उसने 4 मैच जीते हैं और 2 मैच हारे हैं। ऑस्ट्रेलिया को भारत और दक्षिण अफ्रीका ने हरा दिया है. टीम के दिग्गज खिलाड़ी मिशेल मार्श ऑस्ट्रेलिया लौट आए हैं। इसलिए वे इस मैच में नहीं खेलेंगे. ग्लेन मैक्सवेल के भी खेलने की संभावना कम है. मैक्सवेल घायल हो गए हैं. इसलिए ऑस्ट्रेलिया को प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना होगा. टीम कैमरून ग्रीन को मौका दे सकती है.

इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है. लेकिन वह दूसरों का खेल बिगाड़ सकती हैं. इंग्लैंड ने 6 में से सिर्फ एक मैच जीता है. उसके 2 अंक हैं. पिछले चार मैचों में उसे लगातार हार का सामना करना पड़ा है. इंग्लैंड को अभी तीन मैच और खेलने हैं. ऑस्ट्रेलिया के बाद वे नीदरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे।

Share
अगला लेख → नेपाल में भूकंप नें मचाई भयंकर तबाही , 140 से ज्यादा लोगो की…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *