Politics

लोकतंत्र को बचाने के लिए लोकदल की ‘महापंचायत’

मुज़फ्फरनगर – पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में आज यानि 8 अक्टूबर से राष्ट्रीय लोकदल की महापंचायत शुरू होने जा रही है ,राष्ट्रीय लोकदल की यह लोकतंत्र बचाओ महापंचायत होगी जिसमें हाथरस कांड और किसान बिल का मुद्दा रहेगा।

बृहस्पतिवार को जीआईसी मैदान में होने वाली राष्ट्रीय लोकदल की लोकतंत्र बचाओ महापंचायत की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी करेंगे,वही आरएलडी के कई और बड़े नेता इस महापंचायत में शामिल हो रहे है इस महापंचायत में हाथरस में लाठीचार्ज और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था व सरकार द्वारा लाए गए कृषि अध्यादेश कानून का विरोध किया जाएगा, मोहित जिलाध्यक्ष ने प्रशासन को चेतावनी दी है अगर कल किसी भी कार्यकर्ताओं को प्रशासन ने रोकने का प्रयास किया तो प्रशासन के लिए ठीक नहीं होगा, हालांकि जिले में 144 धारा लागू है लेकिन उसके बावजूद भी जिलाध्यक्ष कहते हैं कि हम 144 धारा से नहीं डरते पंचायत होकर रहेगी, तो वही इस महापंचायत में किसानों के बड़े नेता पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव व हरियाणा से विधायक अभय चौटाला ,दीपेंद्र हुड्डा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम बड़े किसान नेता शामिल होंगे जानकारी के मुताबिक कई राज्यो से बड़ी संख्या में किसान और रालोद समर्थको के पहुंचने की संभावनाएं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button