मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार,आपदा के समय कांग्रेस कर रही है राजनीति

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार,आपदा के समय कांग्रेस कर रही है राजनीति

नई दिल्ली – कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा है कि लॉकडाउन के चारों चरण फेल रहे हैं. अब राहुल गांधी के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पलटवार किया है. प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस पर ऐसे नाजुक वक्त में भी राजनीति करने का आरोप लगाया है.

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा की लॉकडाउन से तीन दिन पहले भारत में कोविड-19 के मामले दोगुना बढ़ रहे थे. अब यह 13 दिन में दोगुना हो रहे हैं. देश कोरोना के महामारी के आपदा से लड़ रहा है. पूरे देश को एक आवाज़ में बोलना चाहिए पर कांग्रेस ऐसे समय में भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है. आज की राहुल गांधी की प्रेस कांफ्रेंस इसी का उदाहरण है.

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा है कि लॉकडाउन के चारों चरण फेल रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले 21 दिनों का लॉकडाउन किया, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ. पीएम मोदी को बताना चाहिए की उनकी आगे की रणनीति क्या है.

राहुल गांधी ने कहा,जो होना था वह नहीं हुआ. देश को मालूम होना चाहिए कि सरकार की क्या रणनीति है. लॉकडाउन को लागू हुए करीब 60 दिन पूरे हो चुके हैं. लेकिन ये महामारी घटने के बजाय दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. उन्होंने कहा, मजदूर परेशान हैं. सरकार उनकी परेशानियों और मुसीबतों को कैसे दूर करेगी?

Share
अगला लेख → ख़ास चेहरा - जूतों की दुकान पर बैठने वाला यह लड़का कैसे बना आ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *