मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

लॉक डाउन ने उजाड़ दी जरवेरा फूलों की बगिया

लॉक डाउन ने उजाड़ दी जरवेरा फूलों की बगिया

अलीगढ – लॉकडाउन में किसी भी बड़े आयोजन पर रोक लगी हुई है जिसको लेकर फूलों की डिमांड खत्म हो गई है। पिछले दो माह से ऑर्डर न मिलने से हताश होकर अतरौली तहसील क्षेत्र के गांव खेड़िया में एक किसान ने जरवेरा फूलों की बगिया ही उजाड़ दी। किसान ने करीब 60 लाख की लागत से पॉलीहाउस में जरवेरा फूलों की खेती शुरू की थी। अतरौली तहसील क्षेत्र गांव खेड़िया निवासी रिटायर डिप्टी एसपी अनिल कुमार राघव ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजनांतर्गत वर्ष 2018-19 में नेचुरली वेंटीलेटिड पॉलीहाउस की शुरुआत की थी।

इस परियोजना पर 58.16 लाख रुपये खर्च हुए थे। इस पर 50 फीसदी अनुदान मिलता है। लगभग चार हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में जरवेरा फूलों का उत्पादन शुरू किया। जरवेरा के एक फूल की कीमत 250 से 300 रुपये तक है। अनिल कुमार के मुताबिक जरवेरा फूलों की सबसे ज्यादा डिमांड दिल्ली और नोएडा में रहती है। लॉकडाउन से पहले रोजाना दिल्ली मंडी में फूलों की सप्लाई होती थी, लेकिन अब ऑर्डर आना ही बंद हो गया है। इसके चलते पॉलीहाउस में पौधों पर खिले खिले फूल सूखकर मुरझाने लगे तो शुरुआत में उन्हें तोड़कर फेंक दिया। अब फूलों का ऑडर मिलने की उम्मीदें ही खत्म हो गई है तो पूरी बगिया को ही उजाड़ दिया है।

Share
अगला लेख → राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार,आपदा के समय कांग्रेस कर रही …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *