मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

भारत ने दो महीनें बाद फिर शुरू की कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा सर्विस, निज्जर विवाद के बाद बंद थी सेवाएं

भारत ने दो महीनें बाद फिर शुरू की कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा सर्विस, निज्जर विवाद के बाद बंद थी सेवाएं

खालिस्तानी समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के मारे जाने के बाद भारत और कनाडा के बीच तनाव काफी बढ़ गया है. जिसके बाद भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया। जिसे अब भारत सरकार ने बहाल कर दिया है. वीजा सेवाएं बहाल होने के बाद अब कनाडाई नागरिक वीजा के लिए आवेदन कर सकेंगे।

बता दें कि खालिस्तानी समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा के सरे में अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. निज्जर एनआईए की प्रमुख सूची में मोस्ट वांटेड आतंकवादी था। जिसके ऊपर पंजाब में एक पुजारी की हत्या के मामले में 10 लाख का इनाम घोषित किया गया था. निज्जर की हत्या के बाद कनाडा सरकार ने इस हत्या के लिए भारतीय खुफिया एजेंटों को जिम्मेदार ठहराया था.

भारत ने इन आरोपों को खारिज कर दिया और इसे राजनीति से प्रेरित बयान बताया, लेकिन कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कनाडाई संसद में इस मुद्दे को उठाया और भारत पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने सदन में कहा कि कनाडा अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. साथ ही अभिव्यक्ति की आजादी को बरकरार रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे.

Share
अगला लेख → Punjab News : गैस एजेंसी अलॉट के नाम पर लाखों की ठगी , पुलिस…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *