Politics

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दर्ज किया केस, रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को ड्रग्स देने का है आरोप

नई दिल्ली – अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले में लगातार नए तथ्य सामने आते जा रहे है ,अब इस मामले में ड्रग्स से जुड़े तथ्य आने के बाद इसकी जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) करेगा. इस संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को चिट्ठी लिखी थी. बता दें एनसीबी चीफ राकेश अस्थाना देश के कई अहम मामलों की जांच में शामिल रहे हैं.

आगरा के सेंट जोंस कॉलेज से उन्होंने ग्रेजुएशन किया. 2011 में सेंट जोंस कॉलेज की अल्युमिनाई मीट में भी अस्थाना आए थे. उन्होंने जेएनयू से भी शिक्षा हासिल की. 1984 में अपनी पहली ही कोशिश में उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली और आईपीएस अधिकारी बन गए. उनको गुजरात कैडर मिला. राकेश अस्थाना सीबीआई और बीएसएफ के महानिदेशक रह चुके हैं.

Related Articles

Back to top button