Politics

यूपी उपचुनाव: सपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, मुलायम समेत ये नेता करेंगे प्रचार

लखनऊ – उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और पूर्व मंत्री आजम खां के नाम भी शामिल हैं। हालांकि मुलायम सिंह का स्वास्थ अभी ठीक नहीं है वही आजम खान जेल में हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का नाम भी सूची में शामिल है।

पार्टी द्वारा जारी हुई सूचि में सूची में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव, शैलेन्द्र यादव ललई, विधायक संजय गर्ग, जगदीश सोनकर, इकबाल महमूद, पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, कमाल अख्तर, रामआसरे विश्वकर्मा, राज्यसभा सदस्य जावेद अली खां, पूर्व विधायक राज नारायन बिंद के नाम शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button