मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी

पूर्णिमा पर करें पीपल के पत्ते का खास उपाय,दूर होगी आर्थिक तंगी

पूर्णिमा पर करें पीपल के पत्ते का खास उपाय,दूर होगी आर्थिक तंगी

ज्योतिष -वर्ष भर में कुल 12 पूर्णिमा तिथि पड़ती है. इनमें से एक है पौष माह की पूर्णिमा. हिन्दू धर्म में पौष माह की पूर्णिमा को विशेष स्थान दिया गया है और इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. मान्यता है कि पौष माह में पड़ने वाली पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी अपने आठों स्वरूप के साथ जागृत रहती हैं और पृथ्वी लोक पर भ्रमण करती हैं, इसलिए पौष माह की पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है. इसके अलावा पौष माह की पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने को भी महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन किए जाने वाले उपायों से बहुत लाभ हो सकता है.

माना जाता है ऐसा मानते हैं कि पौष माह की पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ की पूजा की जाए तो घर से नकारात्मकता दूर होती है. साथ ही ज्योतिष शास्त्र में पीपल के पत्ते से जुड़े कुछ उपाय भी बताए गए हैं. वर्ष 2024 में पौष माह की पूर्णिमा तिथि 24 जनवरी 2024 की रात 9:24 बजे से शुरू हो रही है, जो 25 जनवरी 2024 की रात 11:30 बजे समाप्त होगी, इसलिए पूर्णिमा 25 जनवरी को मनाई जा रही है.

पौष माह की पूर्णिमा वाले दिन पीपल का एक पत्ता लेकर उसे गंगाजल या तुलसी के जल में भिगोकर रख दें. रात के वक़्त चंद्रमा की पूजा करने के बाद उस पत्ते को जल से निकाल लें. अब लाल चंदन से उस पर “श्रीं” लिखें, यह माता लक्ष्मी का बीज़ मंत्र है.अब पीपल के पत्ते को लाल कलावे से बांध दें और लाल कपड़े में लपेटकर अपने घर के धन स्थान पर रखें. आप इसे मंदिर में भी रख सकते हैं. अब माता लक्ष्मी का ध्यान करें और उनके मंत्रों का जाप निरंतर करते रहें.

पौष माह की पूर्णिमा से लेकर आने वाले 5 शुक्रवार तक आपको पीपल का पत्ता सूखने से पहले बदलना होगा. अंतिम शुक्रवार के दिन पीपल के पत्ते को पवित्र नदी में बहा दें. मान्यता के अनुसार ऐसा करने से कर्ज़ से मुक्ति मिलती है और घर की आर्थिक स्थिति मज़बूत होती है

Share
अगला लेख → रामलला के दर्शन करने गर्भगृह में पहुंचे 'बजरंगबली'

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *